Search

 
 
 

Ranchi News :  युवक को बकाया पैसा मांगना पड़ा भारी, चालक पर ऑटो से धक्का मारने व घसीटने का आरोप

जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र में एक युवक को बकाया पैसा मांगना भारी पड़ गया. आरोप है कि ऑटो चालक ने युवक को जानबूझकर धक्का मारा और वाहन से घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर पर सात टांके लगे हैं. मामले को लेकर पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
 

Ranchi : जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र में एक युवक को बकाया पैसा मांगना भारी पड़ गया. आरोप है कि ऑटो चालक ने युवक को जानबूझकर धक्का मारा और वाहन से घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर पर सात टांके लगे हैं. मामले को लेकर पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

पीड़ित रवि कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रात में अपर बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान देवी मंडप मोड़ के पास उसने टेंपो चालक अर्जुन सिंह उर्फ बल्लू को देखा. रवि ने उससे अपना बकाया पैसा मांगा. आरोप है कि इस बात से नाराज चालक ने ऑटो की स्पीड बढ़ा दी. 

 

पीड़ित के अनुसार, उसने बजरा पेट्रोल पंप के पास ऑटो को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने जानबूझकर उसे धक्का मार दिया और वाहन से घसीटते हुए इटकी रोड से देवकमल अस्पताल तक ले गया. इसके बाद मौके से फरार हो गया. ऑटो पर एक अन्य युवक भी मौजूद था.

 

घटना में रवि कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई है. डॉक्टरों ने उसके सिर में सात टांके लगाए हैं. जबकि दोनों पैरों और दाहिने हाथ में भी गंभीर चोट के कारण बैंडेज किया गया है. मामले में सुखदेवनगर थाना के पंडरा ओपी में मामला दर्ज कर लिया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही