Search

 
 
 

Ranchi News :  लॉज की छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश, स्थानीय लोगों ने छात्रा की बचाई जान

बरियातू थाना क्षेत्र के बोड़ेया रोड स्थित एक लॉज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार की देर रात एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि स्थानीय की तत्परता से छात्रा की जान बचा ली गई.
 

Ranchi :  बरियातू थाना क्षेत्र के बोड़ेया रोड स्थित एक लॉज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार की देर रात एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि स्थानीय की तत्परता से छात्रा की जान बचा ली गई. 

 

 

दरअसल, छात्रा की मां ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है. ऐसे में परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने के कारण वह गहरे मानसिक तनाव और अकेलेपन से गुजर रही थी. इसी परेशानी के चलते वह लॉज की छत पर चढ़ गई और नीचे छलांग लगाने पर अड़ गई.  

 

एक तरफ जहां लोग छात्रा को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ लोगों ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए जमीन पर गद्दा बिछा दिया. साथ बी  बरियातू थाना पुलिस को भी जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छात्रा को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा.

 

पुलिस और स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ और तत्परता की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और छात्रा की जान बचा ली गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही