Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: ऑडिट जनरल ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन से 16 बिंदुओं पर मांगा जवाब

झारखंड के महालेखाकार (AG) कार्यालय ने झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JMHIDPCL) को ऑडिट रिपोर्ट भेजकर 16 बिंदुओं पर जवाब मांगा है. जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के महालेखाकार (AG) कार्यालय ने झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JMHIDPCL) को ऑडिट रिपोर्ट भेजकर 16 बिंदुओं पर जवाब मांगा है. जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है.

 

महालेखाकार कार्यालय के अनुसार, कॉर्पोरेशन के रिकॉर्ड की जांच 9 मार्च से 23 मार्च 2026 के बीच की गई थी. जांच के बाद तैयार ऑडिट निरीक्षण प्रतिवेदन 1 जून 2026 को कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक को भेजा गया.

 

रिपोर्ट में कुल 16 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. इनमें 8 बिंदु भाग-2 के अनुभाग 'ए' और 8 बिंदु अनुभाग 'बी' से जुड़े हैं. AG कार्यालय ने कहा है कि इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जवाब चार सप्ताह के भीतर भेजा जाए.

 

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि एम्बुलेंस खरीद को लेकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पहले ही सरकार पर सवाल उठा चुके हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इन आरोपों को खारिज किया था. अब AG कार्यालय की ओर से जवाब मांगे जाने के बाद इस मामले पर फिर से चर्चा तेज हो गई है. हालांकि ऑडिट रिपोर्ट में उठाए गए 16 बिंदुओं का पूरा विवरण अभी सामने नहीं आया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही