Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: मांडर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की जान चली गयी. घटना रांची के मांडर थाना क्षेत्र की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की जान चली गयी. घटना रांची के मांडर थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे. इसी दौरान वे पानी भरे एक गड्ढे के पास पहुंच गए और संतुलन बिगड़ने से उसमें गिर गए.

 

काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान दोनों बच्चों के पानी में डूबे होने की आशंका जताई गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

 

स्थानीय लोगों की मदद और पुलिस की मौजूदगी में चलाए गए तलाश अभियान के बाद दोनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही