Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: बंद घर का ताला तोड़कर कैश व जेवरात उड़ा ले गए चोर

राजधानी के पुंदाग ओपी क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी के पुंदाग ओपी क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

 

बताया जाता है कि घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया. घर लौटने पर परिजनों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा. अंदर जाने पर अलमारी और अन्य सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने आसपास के घरों की गतिविधियों पर नजर रखी थी. कुछ पड़ोसियों ने बताया कि उनके घरों के दरवाजे भी बाहर से बंद कर दिए गए थे, जिससे कोई बाहर निकलकर चोरी की भनक न लगा सके.

 

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक एक दोपहिया वाहन से आते-जाते दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही