Search

Ranchi News: ऑटो से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी अरेस्ट, गहने व मोबाइल बरामद

Ranchi: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से पुलिस ने ऑटो रोककर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, 20 जून को धुर्वा के सेक्टर-1 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले श्याम सुंदर कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ ऑटो रोककर लूटपाट करने की शिकायत दर्ज कराई थी.
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक (हटिया) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो अपराधी डोरंडा थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद नाविद राजा के घर पर छापेमारी की, जहां एक कमरे में मोहम्मद नाविद राजा और अरमान अंसारी उर्फ अरमान छिपे मिले.

तलाशी के दौरान अरमान अंसारी के पास से एक इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मोबाइल चोरी का है और चाकू का इस्तेमाल इसी वारदात में किया गया था. वहीं मोहम्मद नाविद राजा के घर की तलाशी लेने पर लूटे गए चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही