Search

 
 
 

Ranchi News: सदर अस्पताल में विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Ranchi : विश्व सिकल सेल दिवस के मौके पर सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
 

Ranchi : विश्व सिकल सेल दिवस के मौके पर सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, राज्य नोडल पदाधिकारी ब्लड सेल डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा, राज्य नोडल पदाधिकारी IEC सेल डॉ. राहुल किशोर सिंह, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. पंकज, हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक रंजन, डॉ. एके झा और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

 

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और इलाज से इसके असर को काफी कम किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इसकी जांच निःशुल्क उपलब्ध है. गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच में भी सिकल सेल स्क्रीनिंग जोड़ी गई है.

 

डॉ. अभिषेक रंजन ने कहा कि झारखंड में सिकल सेल जीन का प्रसार काफी अधिक है. उन्होंने बताया कि मरीजों को हाथ,पैर, पेट और छाती में दर्द, बुखार, खून की कमी और संक्रमण जैसी समस्याएं होती हैं. उन्होंने समय पर हाइड्रॉक्सी यूरिया, फोलिक एसिड, जरूरी वैक्सीन और नियमित इलाज की जरूरत बताई.

 

डॉ. राहुल किशोर सिंह ने कहा कि जागरूकता और नियमित जांच से बीमारी पर नियंत्रण संभव है. डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य में 0 से 5 वर्ष और 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की निःशुल्क जांच के लिए विशेष अभियान चलेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही