Search

Ranchi News : सौदाग गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सौदाग गांव में इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन, नई दिल्ली व काश्वी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. 

 

कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं व गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सैमसन टोप्पो, अध्यक्ष, झारखंड राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ ने वनीकरण, वृक्षारोपण और प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की अपील की.

 

मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् व भूवैज्ञानिक डॉ. नितिश प्रियदर्शी ने कहा, अपनी मिट्टी को नमन करें. पर्यावरण को बचाइए, अन्यथा उसके प्रकोप का सामना करने के लिए तैयार रहिए. उन्होंने प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की आवश्यकता बताई.

 

सौदाग ग्राम के मुखिया पतरस तिर्की ने ग्रामीणों से अधिक पौधारोपण करने और बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की. इस दौरान टीम ग्रीन संस्था की ओर से कटहल, अमरूद, आम और शरीफा सहित विभिन्न फलदार पौधों का वितरण किया गया तथा अतिथियों और ग्रामीण महिलाओं ने पौधारोपण किया.

 

इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए. कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. नंदनी कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमिताभ अनल ने किया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//