Ranchi News : मोहम्मद आजाद अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तरी टूंडल के मुखिया, सरपंच इनामुल हक, अख्तर अंसारी और झामुमो नेता कलाम आजाद द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि जब तक किसी अपराध में दोष साबित नहीं होता, तब तक किसी व्यक्ति को अपराधी या गुंडा कहना कानूनी रूप से उचित नहीं है.
इसे भी पढ़ें...
आजाद अंसारी ने कहा कि उन पर दो करोड़ रुपये का घर बनाने का आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने रांची जिला प्रशासन से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और संपत्ति से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. साथ ही आरोप लगाने वाले संबंधित लोगों के मामलों की भी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि वह किसी भी निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं और जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके अधिवक्ता सुजय दयाल ने कहा कि आजाद अंसारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर अभी कोई न्यायिक निष्कर्ष नहीं आया है. अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने से पहले किसी व्यक्ति को अपराधी या गुंडा कहना कानूनन उचित नहीं है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा इस तरह के आरोप लगाए गए या उन्हें अपराधी अथवा गुंडा कहा गया, तो उनके मुवक्किल की ओर से संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

