Search

 
 
 

Ranchi News : रिंग रोड पर बाइक बैरिकेडिंग से टकराई, चालक की मौत

राजधानी रांची के नेवरी स्थित रिंग रोड के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकरा गई.
 

Ranchi : राजधानी रांची के नेवरी स्थित रिंग रोड के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार से जा रही एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक काफी तेज गति में थी. इसी दौरान चालक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बाइक सीधे बैरिकेडिंग से जा भिड़ी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई

.

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस मृतक की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही