Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : कांके रोड में बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से छीनी चेन

कांके रोड स्थित गांधी नगर के Romeo Lane के पास बाइक सवार अपराधियों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चों के साथ थी. तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.
Advertisement
Advertisement
सिंबॉलिक फोटो.

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कांके रोड स्थित गांधी नगर के Romeo Lane के पास बाइक सवार अपराधियों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चों के साथ थी. तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. घटना इतनी अचानक हुई कि महिला और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी मौके से भाग निकले.

 

 

सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि कांके रोड व आसपास के क्षेत्रों में लगातार छिनतई और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही