Ranchi News : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली हरिजन बस्ती में मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्तियाक अंसारी, कुरैशी मोहल्ला कांटाटोली के रहने वाले के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, मामले में सकीला खातून ने 12 सितंबर को लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस्तियाक अंसारी ने उनकी मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
शिकायत के आधार पर लोअर बाजार थाना ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के आधार पर आरोपी इस्तियाक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटना में जली हुई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

