Search

 
 
 

Ranchi News: जामताड़ा में पुलिसिया कार्रवाई पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाहदेव ने लगाए आरोप

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जामताड़ा में पार्टी जिलाध्यक्ष सुमित शरण के घर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जामताड़ा में पार्टी जिलाध्यक्ष सुमित शरण के घर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाहदेव ने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुमित शरण के घर पहुंचे. 

Uploaded Image
उन्होंने कहा कि जामताड़ा सदर अस्पताल में रीना देवी और उनके नवजात की मौत के बाद हुई तोड़फोड़ मामले में असली दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा नेताओं पर केस दर्ज किए गए. प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नेताओं ने तोड़फोड़ की है तो सरकार इसे सबके सामने रखे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही