Search

 
 
 

Ranchi News: RSS कार्यालय पर हुए हमले की बीजेपी नेताओं ने की निंदा

Ranchi: राजधानी में आरएसएस कार्यालय पर हमला होने के बाद लगातार बीजेपी के नेताओं का आना-जाना चालू हो गया है. आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और रांची की वर्तमान मेयर रोशनी खलखो और संजय सेठ जैसे नेता लोगों ने आकर कार्यालय का जायजा लिया.
 

Ranchi: राजधानी में आरएसएस कार्यालय पर हमला होने के बाद लगातार बीजेपी के नेताओं का आना-जाना चालू हो गया है. आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और रांची की वर्तमान मेयर रोशनी खलखो और संजय सेठ जैसे नेता लोगों ने आकर कार्यालय का जायजा लिया. 

 

रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ वह दल है, जहां राष्ट्र निर्माण और मनुष्य निर्माण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है. आरएसएस के कार्यालय पर जिहादी मानसिकता के लोगों ने हमला किया है, उसे घटना की मैं कड़ी से कड़ी निंदा करता हूं. झारखंड राज्य गठन के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि आरएसएस के कार्यालय पर किसी ने हमला किया. 

 

पहले कभी किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई की राज्य के राजधानी में RSS कार्यालय पर कोई पेट्रोल बंब से हमला कर सके. साथ ही बताया कि कार्यालय में रहने वाले प्रांत प्रचारक ने बताया कि अगर वह पेट्रोल बंब फटता तो जल माल की क्षति पहुंचती. 

 

आरएसएस कार्यालय पहुंचे रघुवर दास ने कहा कि उन्होंने सरकार और डीजीपी से बात कर SIT की गठन करने की मांग की  और अभिलंब जिहादी मानसिकता के जो लोगों ने हमला किया है, उसे पड़कर सजा दी जाए. ताकि किसी भी तरह का कोई संगठन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी में हमला करने का किसी का हिम्मत ना हो. 

 

वहीं रोशनी खलखो ने कहा कि रांची की मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि जो लोग ऐसे हमले करते हैं, वह समाज का हिस्सा नहीं हो सकते, वह एक तरह के जिहादी मानसिकता के लोग हैं और जो संघ के द्वारा काम किया जाता है उसे बाधित करने की मंशा रखते हैं और नहीं चाहते हैं कि जमीनी स्तर पर संघ के द्वारा कुछ काम किया जाए. 

 

रांची को अशांत करने के लिए यह घटना की गई है या रांची की तंत्र और प्रशासन की सफलता को दर्शाता है कि कैसे दो युवक आकर एक संगठन कार्यालय पर हमला कर देते हैं और प्रशासन अभी तक उसे पकड़ने में विफल है और सबसे बड़ी बात की कार्यालय के ठीक बगल में ही तपोवन मंदिर है, उसके बावजूद भी यहां पर हमला होना कहीं ना कहीं जिहादी मानसिकता लोगों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा  है.

 


रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि केस को हमने गंभीरता से लिया है और लगातार आरएसएस के कार्यालय में मिले हुए सबूत को एकजुट कर कड़ी से कड़ी मिलने का काम कर रहे हैं और आने वाले समय में बहुत ही जल्द आरोपियों का उद्भेदन किया जाएगा.

 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने घटना को गंभीर साजिश करार दिया है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देर रात करीब 12:30 बजे आरएसएस कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंके गए. इनमें से एक बम भवन की तीसरी मंजिल पर गिरा, जबकि दूसरा नीचे गिरा, लेकिन वह फट नहीं सका.


वहीं संजय सेठ ने कहा कि यह घटना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने डीजीपी और डीसी से बात की है, लेकिन एसपी का फोन नहीं लग सका. उन्होंने मांग की कि घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही