Ranchi News: झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने में महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म की कोशिश पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि जब थाने में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो उनकी सुरक्षा की गारंटी कौन देगा.
इसे भी पढ़ें:
सीमा सिंह ने कहा कि महिला पारिवारिक विवाद में न्याय मांगने थाने पहुंची थी. भय के कारण वह रात में थाने में रूकी थी. इसी दौरान पुलिसकर्मी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश किए जाने का आरोप सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह घटना पुलिस व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म घटनाओं में बढ़ोतरी हुई हैं. उन्होंने सरकार से आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की. सीमा सिंह ने कहा कि सरकार मामले की लीपापोती करने के बजाय सच्चाई जनता के सामने रखे. पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषी को कानून के अनुसार सजा मिले.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

