Search

 
 
 

Ranchi News : SIR में अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने CEO को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News : भाजपा के अनुसार, तीन सितंबर को बरहेट प्रखंड में झामुमो की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ सह अंचलाधिकारी अंशु कुमार पांडेय मौजूद थे. पार्टी ने बैठक की तस्वीरें भी ज्ञापन के साथ उपलब्ध कराई हैं.
 
भोजपा ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन

Ranchi News : विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा ने गंभीर शिकायतें उठाई हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष और एसआईआर संयोजक राकेश प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.

 

ज्ञापन में बरहेट में झामुमो की बैठक में बीडीओ की मौजूदगी पर सवाल उठाए गए. भाजपा ने इस मामले को निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़ा गंभीर विषय बताया. पार्टी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की.

 

भाजपा के अनुसार, तीन सितंबर को बरहेट प्रखंड में झामुमो की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ सह अंचलाधिकारी अंशु कुमार पांडेय मौजूद थे. पार्टी ने बैठक की तस्वीरें भी ज्ञापन के साथ उपलब्ध कराई हैं.

 

ज्ञापन में उधवा प्रखंड की पुरानी शिकायत का भी उल्लेख किया गया. वहां एसआईआर प्रक्रिया में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठे थे. भाजपा ने बरहेट मामले में भी निष्पक्ष जांच की मांग की.

 

रांची विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 स्वीकार नहीं होने की शिकायत भी उठी. भाजपा ने कहा कि मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज कराना नागरिकों का अधिकार है. बीएलए-2 और नागरिकों से फॉर्म-7 लेने की मांग की गई. पार्टी ने पहले अस्वीकार किए गए फॉर्म-7 भी लेने की मांग की. इसके लिए संबंधित बीएलओ को स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग हुई.

 

एसआईआर के दौरान ऑफलाइन प्रमाण-पत्र जारी करने पर भी आपत्ति जताई गई. भाजपा ने जाति, आय, स्थानीय निवासी और ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्रों का मुद्दा उठाया. पार्टी ने इनके आधार पर दावों के सत्यापन की मांग की.

 

ज्ञापन में मतदाता संख्या में असामान्य वृद्धि की जांच की मांग हुई. संवेदनशील बूथों पर मतदाताओं की संख्या जांचने की मांग की गई. मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं की भी जांच मांगी गई. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री मनीर उरांव शामिल रहे. प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा और अनिल सिंह भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही