Search

 
 
 

Ranchi News: भाजपा का राज्य सरकार पर निशाना, नीरा यादव बोलीं- झारखंड में तेजी से हो रहे डेमोग्राफिक बदलाव

Ranchi News: नीरा यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अंचल (सीओ) कार्यालय लूट के अड्डे बन गए हैं. राज्य में कभी ट्रेजरी घोटाला तो कभी डीएमएफटी (DMFT) फंड घोटाला हो रहा है, और जंगल-खनिजों को खुलेआम लूटा जा रहा है.
 
बैठक के बाद नीरा यादव की प्रेस कांफ्रेंस

Ranchi News: झारखंड में महागठबंधन की सरकार सिर्फ नौकरियां ही नहीं, बल्कि यहां के युवाओं के सपनों को बेच रही है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक और प्रोजेक्ट भवन में जनता से सीधा संवाद होता था, लेकिन वर्तमान सरकार में 40 दिन बीत जाने के बाद भी कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है. रविवार को रांची के सुकुरहुटू में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन के बाद कोडरमा की विधायक डॉ. नीरा यादव ने ये बातें कहीं. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

घुसपैठियों को बचा रही सरकार

नीरा यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अंचल (सीओ) कार्यालय लूट के अड्डे बन गए हैं. राज्य में कभी ट्रेजरी घोटाला तो कभी डीएमएफटी (DMFT) फंड घोटाला हो रहा है, और जंगल-खनिजों को खुलेआम लूटा जा रहा है. 


उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में तेजी से डेमोग्राफिक बदलाव हो रहा है, लेकिन सरकार के पास इसे रोकने के लिए न कोई नीति है और न ही कोई विजन. वोट बैंक की राजनीति के लिए यह सरकार एसआईआर (SIR) का विरोध कर घुसपैठियों को बचाने में लगी है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया था और इसे संवारने का काम भी भाजपा ही करेगी.

 

पीएम मोदी ने लिए कड़े फैसले

कार्यसमिति का सार रखते हुए नीरा यादव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन मिला, जिन्हें जमीनी स्तर पर संगठन की गहरी जानकारी है. कार्यसमिति में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की गई. 


उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा न रुके और राष्ट्र का स्वाभिमान न झुके, इसके लिए पीएम मोदी ने धारा 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसी फैसले लिए. पहले हमारे सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने सेना को सशक्त किया और आज भारत कई देशों को स्वदेशी रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा है.

 

आदिवासियों को सम्मान को मिला 

भाजपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी बहुल राज्य होने के बावजूद स्थानीय सरकार ने जनजातीय समाज के लिए कुछ नहीं किया. वहीं, केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर सिदो-कान्हू, तिलका मांझी और फूलो-झानो जैसे वीरों को सम्मान दिया. 


पहले बारिश में छत टपकने पर गरीब मां को बर्तन रखकर अपने बच्चों के साथ रात गुजारनी पड़ती थी. इस दर्द को समझते हुए पीएम मोदी ने 2 करोड़ 64 लाख से अधिक परिवारों को पक्का आवास दिया.

 

मुफ्त अनाज से बदली गरीबों की जिंदगी

उन्होंने कहा कि पहले देश में भूख से मौतें होती थीं, लेकिन कोविड काल से शुरू हुई मुफ्त अनाज योजना ने गरीबों की चिंता दूर कर दी है. आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज, हर घर नल से जल और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजना शुरू की गई. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही