Search

 
 
 

Ranchi News: संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी सात महीने का समरसता संकल्प अभियान

भारतीय जनता पार्टी संत रविदास की 650वीं जन्म जयंती को पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी. यह अभियान 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक चलेगा. झारखंड में भी इसे व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी संत रविदास की 650वीं जन्म जयंती को पूरे देश में समरसता संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी. यह अभियान 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक चलेगा. झारखंड में भी इसे व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा. इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

Uploaded Image

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में की प्रेस वार्ता

अर्जुन मुंडा ने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन होगी. इस दिन झारखंड समेत देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर समरसता का दीप जलाया जाएगा. वहीं, संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से कलश वंदन अभियान की भी शुरुआत होगी. वहां की पवित्र मिट्टी देशभर के राज्यों और मंडल स्तर तक पहुंचाई जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर से वाराणसी तक समरसता यात्रा निकाली जाएगी. इसके अलावा अभियान के दौरान कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इनकी जानकारी समय-समय पर दी जाएगी.

 

अर्जुन मुंडा ने कहा संत रविदास ने अपनी वाणी और कर्मों से समाज को नई दिशा दी. उनका संदेश आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे संदेश लोगों को मन की पवित्रता और मानवता का रास्ता दिखाते हैं. भाजपा ऐसे महान संत के विचारों को समाज तक पहुंचाना चाहती है, ताकि समरस समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके.

 

अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संत रविदास के जीवन और विचारों को देश के लिए प्रेरणा बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही