Search

 
 
 

Ranchi News: 14वीं JPSC रिजल्ट को लेकर BJYM ने निकाला मशाल जुलूस

4वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने मंगलवार शाम को रांची में मशाल जुलूस निकाला. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ यह जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर समाप्त हुआ
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: 14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने मंगलवार शाम को रांची में मशाल जुलूस निकाला. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ यह जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और जेपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Uploaded Image

BJYM नेताओं ने आरोप लगाया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता नहीं बरती गई. नेताओं ने सवाल उठाया कि परीक्षा परिणाम आधी रात को जारी किए गए, जिससे अभ्यर्थियों में संदेह और आक्रोश बढ़ा है. 14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम को रद्द कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

 

इसे भी पढ़ें:

 

22 जुलाई को पूरे राज्य से छात्र और भाजपा कार्यकर्ता रांची पहुंचकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव करेंगे. संगठन का कहना है कि जब तक अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान नहीं होता और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही