Search

 
 
 

Ranchi News : धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट ब्लड संग्रहित

धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रिलायंस जियो ने रांची सदर अस्पताल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस दौरान कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा.
 

Ranchi :  धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रिलायंस जियो ने रांची सदर अस्पताल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस दौरान कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा. 

 

सदर अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा और उनकी टीम ने सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की. इसके बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया.

 

सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है.

 

डॉ. रंजू सिन्हा ने भी लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है और किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही