Ranchi : अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चडरी तालाब में गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. तालाब में तैरता शव देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग पहुंचे. शव की पहचान नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें...
शव मिलने की सूचना नजदीकी थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने शव की जानकारी के लिए जांच शुरू कर दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

