Search

 
 
 

Ranchi News :  बड़ा तालाब के पास खाली पड़ी जमीन से संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Ranchi News :  औघड़ भगवान आश्रम के सामने खाली जगह है, जहां एक व्यक्ति कचड़ा फेंकने गया था. तभी उसकी नजर शव पर पड़ी. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना पाकर ASP कोतवाली दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है.
 

Ranchi News :  कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित औघड़ भगवान आश्रम के सामने खाली पड़ी जमीन (चीनी मिट्टी कारखाना) से एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है. शव मिलने के बाद इलाके में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.  

 

Uploaded Image

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़

 

जानकारी के अनुसार, औघड़ भगवान आश्रम के सामने खाली जगह है, जहां एक व्यक्ति कचड़ा फेंकने गया था. तभी उसकी नजर शव पर पड़ी. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना पाकर ASP कोतवाली दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

Uploaded Image

खाली पड़ी जमीन से शव बरामद

 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान के साथ-साथ उसकी मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है. 

 

बताया जा रहा है कि जहां से युवक का शव बरामद हुआ है, वहां अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है. शव के शरीर पर खून भी मिले हैं. ऐसे में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही