Search

 
 
 

Ranchi News :  चोरों को पकड़ते समय बॉडीगार्ड से चूक, खुद के हथियार से गोली लगने से घायल

राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात  बड़ा हादसा हो गया. यहां अशोक नगर रोड नंबर-5बी में संदिग्ध चोरों को पकड़ने के दौरान घर की सुरक्षा में तैनात एक निजी बॉडीगार्ड की लाइसेंसी AK-47 से गलती से गोली चल गई, जो उसे ही लग गई. गोली लगने से बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों संदिग्ध चोर मौके से फरार हो गए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi :  राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात  बड़ा हादसा हो गया. यहां अशोक नगर रोड नंबर-5बी में संदिग्ध चोरों को पकड़ने के दौरान घर की सुरक्षा में तैनात एक निजी बॉडीगार्ड की लाइसेंसी AK-47 से गलती से गोली चल गई, जो उसे ही लग गई. गोली लगने से बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों संदिग्ध चोर मौके से फरार हो गए.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, नितेश प्रियदर्शी के घर में दो संदिग्ध चोर घुसने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद बॉडीगार्ड ने उन्हें रोकने और पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान हुई अफरा-तफरी में उसकी लाइसेंसी AK-47 से अचानक गोली चल गई, जो सीधे उसे ही लग गई.

 

Uploaded Image

 

गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायल सुरक्षाकर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस के साथ अन्य थानों की टीम भी मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है.  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.  साथ ही फरार दोनों संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही