Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News:  नामकुम में PLFI के नाम पर कारोबारी से 20 लाख रंगदारी की मांग

राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित कारोबारी संतोष कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित कारोबारी संतोष कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है.

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए खुद को पीएलएफआई से जुड़ा बताते हुए संतोष कुमार पर जल्द रकम देने का दबाव बनाया. धमकी भरे संदेश मिलने के बाद कारोबारी और उनके परिवार में दहशत का माहौल है.

 

मामले की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस व्हाट्सएप नंबर और भेजे गए मैसेज की तकनीकी जांच कर रही है, ताकि धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके. फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर छानबीन कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही