Ranchi News : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके आश्रितों को सुविधाजनक एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल पहल की है. सीसीएल मुख्यालय के मंथन सभागार में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने CPRMSE/NE 2.0 Portal और Online Dependent Employment Portal का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार समेत अधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें...
मेडिकल क्लेम अब ऑनलाइन
CPRMSE/NE 2.0 के जरिए सेवानिवृत्त कर्मी घर बैठे मेडिकल क्लेम और दस्तावेज जमा कर सकेंगे. क्लेम की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी और आपत्ति या ऑब्जर्वेशन का जवाब भी डिजिटल माध्यम से दिया जा सकेगा. SMS और मोबाइल अलर्ट की सुविधा भी मिलेगी.
सेवा के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित रोजगार या NCWA के तहत आर्थिक मुआवजे से जुड़े प्रस्ताव ऑनलाइन शुरू कर सकेंगे. आवेदन की स्थिति, कमियों और लंबित प्रक्रियाओं की जानकारी SMS व ई-मेल से मिलेगी. दोनों पोर्टल सीसीएल के सिस्टम विभाग की इन-हाउस तकनीकी टीम ने विकसित किए हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

