Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड, रांची के पुनरुद्धार के लिए गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान HEC की मौजूदा स्थिति और उसके पुनरुद्धार को लेकर भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई.
रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रतिनिधिमंडल में उप-समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद तिरुची शिवा, सांसद विजय हांसदा, सुलता देव, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, हंसमुखभाई सोमाभाई पटेल और चंदन चौहान शामिल रहे. मुख्यमंत्री ने HEC के पुनरुद्धार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

