Search

 
 
 

Ranchi News :चांडिल डैम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित, फ्लोटिंग सोलर परियोजना से बदलेगी सूरत

Ranchi News :पुरस्कार के लिए नामित बांधों की स्क्रीनिंग में उनकी सुरक्षा व्यवस्था, जल संसाधन के उपयोग, लोगों को मिलने वाले लाभ और परियोजना की उपयोगिता जैसे पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत योग्य नामों को आगे भेजा जाएगा.
 
चांडिल डैम
  • सुरक्षा, उपयोगिता और लाभ के आधार पर हुआ चयन

Ranchi News : सरायकेला-खरसावां जिले का चांडिल डैम को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित हुआ है. डैम की सुरक्षा विशेषताओं, उपयोगिता, इससे मिलने वाले लाभ और इसकी सार्थकता को देखते हुए.इसे देश के अन्य राज्यों से नामित बांधों के साथ पुरस्कार प्रक्रिया में शामिल किया गया है. अब  बांधों की स्क्रीनिंग होगी, जिसके बाद राष्ट्रपति सम्मान के लिए चयन किया जाएगा.

 

 

 स्क्रीनिंग में परखी जाएंगी प्रमुख विशेषताएं

पुरस्कार के लिए नामित बांधों की स्क्रीनिंग में उनकी सुरक्षा व्यवस्था, जल संसाधन के उपयोग, लोगों को मिलने वाले लाभ और परियोजना की उपयोगिता जैसे पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत योग्य नामों को आगे भेजा जाएगा.

 

 600 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर से मजबूत होगा ऊर्जा सुरक्षा

चांडिल डैम में 600 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना को विकसित किया जाना है. झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेआरईडीए) ने जलाशय में ग्रिड से जुड़ी फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक परियोजना के लिए सोलर पावर डेवलपर के चयन को लेकर निविदा पहले ही जारी कर दी थी. इसके विकास से राज्य की ऊर्जा क्षमता में वृद्धि होगी. 

 

 पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

चांडिल डैम को झारखंड पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत ईको टूरिज्म की सूची में शामिल किया है. यहां पर्यटन सुविधाओं के व्यापक विकास के लिए डीपीआर यानी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही