Search

 
 
 

Ranchi News: स्थापना दिवस समारोह की तारीख बदलना झारखंड का अपमानः प्रवीण प्रभाकर

Ranchi News: आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि झामुमो ने स्थापना दिवस समारोह में बदलाव कर शहीदों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि समारोह की तिथि में मनमाना बदलाव करना झारखंड की गौरवशाली अस्मिता और वीर शहीदों की विरासत के साथ सीधा खिलवाड़ है.
 
प्रवीण प्रभाकर, आजसू , केंद्रीय उपाध्यक्ष

Ranchi News: आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने आरोप लगाया है कि झामुमो ने स्थापना दिवस समारोह में बदलाव कर शहीदों का अपमान किया है. प्रभाकर ने कहा कि 15 नवंबर केवल एक कैलेंडर की तिथि नहीं है, बल्कि यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और करोड़ों झारखंडवासियों के दशकों लंबे संघर्ष, त्याग और शहादत की अमर गाथा का प्रतीक है.


इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने कहा कि समारोह की तिथि में मनमाना बदलाव करना झारखंड की गौरवशाली अस्मिता और वीर शहीदों की विरासत के साथ सीधा खिलवाड़ है. प्रभाकर ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबी सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं और वादाखिलाफी को छिपाने के लिए राज्य स्थापना दिवस की मूल भावना और तिथि से छेड़छाड़ कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड के इतिहास और जनभावनाओं के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही