Search

 
 
 

Ranchi News : दुर्गा पूजा पंडालों में दर्शन के लिए निकलने से पहले जानें रूट व पार्किंग विकल्प

Ranchi News : पिस्का मोड़ की ओर से आने वाले श्रद्धालु आरआर स्पोर्टिंग क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल का आनंद लेते हुए यहां से पहाड़ी मंदिर की ओर जा सकते है. यहां पर पार्किग कर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का आनंद उठा सकते है. यहां से करीब एक और दो किमी की दूरी पर प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल आसानी से घूम सकते है.
 
बैरिकेडिंग की कई

Ranchi News : दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए निकलने से पहले पार्किंग और रूट की जानकारी जरूर ले लें. शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है. इसके साथ ही एप्रोच मार्ग पर भी बैरिकेडिंग किया गया है. अगर आप अपनी गाड़ी से पूजा पंडाल घूमने निकल रहे हैं, तो सही जगह पार्किंग कर पैदल पंडालों तक पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा.

 

इसे भी पढ़ें...


पिस्कामोड़ और रातु रोड की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 

पिस्का मोड़ की ओर से आने वाले श्रद्धालु आरआर स्पोर्टिंग क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल का आनंद लेते हुए यहां से पहाड़ी मंदिर की ओर जा सकते है. यहां पर पार्किग कर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल का आनंद उठा सकते है. यहां से करीब एक और दो किमी की दूरी पर प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल आसानी से घूम सकते है. 

 

रातु रोड ओवरब्रिज होते हुए शहर में प्रवेश कर रहे है तो श्रद्दालुओं को राजभवन के वेजिटेबल मार्केट के पास दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग का विकल्प मिलेगा. यहां से श्रद्धालु पैदल जा सकते है.

 

यहां से करीब एक किमी की दूरी पर 9 दुर्गा पंडाल बनाए गए है. जहां कचहरी रोड स्थित त्रिकोण हवणकुंड का दुर्गा पूजा पंडाल, भूतहा तालाब का काल्पनिक दुर्गा पूजा पंडाल, चद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल अलबर्ट एक्का चौक, जिला स्कूल और बकरी बाजार का दुर्गा पूजा पंडाल घूम सकते है.


कांके रोड के श्रद्धालु 

कांके रोड से आने वाले श्रद्धालु शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल आसानी से घूम सकते है. श्रद्धालु नगर निगम के पार्क के सामने गाड़ी पार्क कर पैदल मार्च करते हुए दो किमी की दूरी के सभी प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल घूम सकते है. इसमें कचहरी रोड, जिला स्कूल, भूताहा तालाब और मेन रोड, बकरी बाजार के पंडाल के दर्शन आसानी से हो सकती है.

 

लालपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु प्लाजा चौक के आसपास पार्किंग का विकल्प चुन सकते है. लेकिन यहां बैरिकेडिंग के कारण अल्बर्ट एक्का चौक की ओर सीधे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

 

करमटोली-बरियातू रोड से आने वाले यहां लगाएं गाड़ी

करमटोली चौक और बरियातू रोड की ओर से आने वाले श्रद्धालु जेल चौक होते हुए, चडरी सरना समिति रोड यानी पुलिस लाइन की ओर पार्किंग का विकल्प देख सकते हैं. यहां से जिला स्कूल और कचहरी रोड के पंडालों तक पहुंचना आसान हो सकता है.

 
कोकर दुर्गा पूजा पंडाल को देखकर वापस आकर थड़पखना रोड के आसपास अपनी गाड़ी खड़ी करने का विकल्प चुन सकते है. यहां से करीब प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल घूम सकते है. 


रेलवे स्टेशन से दूसरे पंडालों तक जाने का रूट

रेलवे स्टेशन के पूजा पंडाल में दर्शन करने के बाद बकरी बाजार, जिला स्कूल, रातू रोड और कचहरी रोड के पंडालों तक जाने की योजना बना रहे हैं, तो वैकल्पिक मार्गों का ध्यान रखें. एक विकल्प सुजाता चौक, कडरू होते हुए अरगोड़ा और हरमू की ओर जाने का विकल्प भी बनाया गया है. हरमू मैदान पर पार्किंग स्थल बनाए गए है. इसके बाद मारवाड़ी भवन, बकरी बाजार, जिला स्कूल, रातू रोड और कचहरी रोड के पंडालों तक जाने की योजना बनाई जा सकती है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही