Ranchi News : यूरोकिड्स ग्लोबल स्कूल, रिम्स रोड में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया. विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मनमोहक स्वरूपों को धारण कर जीवंत कर दिया. इस दिन के लिए बच्चे बहुत पहले से तैयारी कर रहे थे. अपने शिक्षिका के साथ मिल, राधा -कृष्णा की पोशाक, नृत्य, दही हांडी इत्यादि की तैयारी कर रहे थे.
रंग-बिरंगी पारंपरिक राधा-कृष्णा की वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपनी मासूमियत और आकर्षण से पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया. वहीं, शिक्षिकाओं ने यशोदा मैया एवं गोपियों का रूप धारण कर समारोह की शोभा बढ़ाई.

राधा-कृष्ण के बाल रूप में नजर आए बच्चे
समारोह का मुख्य आकर्षण दही-हांडी कार्यक्रम रहा. नन्हें कृष्ण और राधा की मनमोहक प्रस्तुति और बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने सभी का मन मोह लिया. दही-हांडी गतिविधि ने बच्चों में सहयोग, सहभागिता और टीम भावना का संदेश भी दिया.

राधा बनी बच्ची ने जीता लोगों का दिल
यूरोकिड्स ग्लोबल स्कूल भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ‘विविधता में एकता’ की भावना को विशेष महत्व देता है. विद्यालय का प्रयास है कि बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विभिन्न धर्मों के त्योहारों की सुंदरता से परिचित कराया जाए, ताकि उनमें बचपन से ही प्रेम, सम्मान, सौहार्द और आपसी सद्भाव की भावना विकसित हो.

हमारे नन्हें कान्हा और लाडली राधा रानी
यह रंगारंग एवं आनंदमय कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक अनुप राजेश लकड़ा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. विद्यालय परिवार ने बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए इस आयोजन को संस्कृति, सीख और आनंद का सुंदर संगम बताया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

