Ranchi: राजधानी रांची में बच्चों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए चिल्ड्रेन ट्रैफिक पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अगले महीने इसका उद्घाटन किया जाएगा. यह पार्क पूरी तरह से इंटरैक्टिव सुविधाओं से लैस होगा, जहां बच्चे मनोरंजन और खेल-खेल के माध्यम से ट्रैफिक गुर सिखेंगे.
इसे भी पढ़ें:
इस अत्याधुनिक ट्रैफिक पार्क का मुख्य उद्देश्य कम उम्र से ही बच्चों में सड़क सुरक्षा की समझ विकसित करना है. पार्क के भीतर वास्तविक सड़कों की तरह छोटी सड़कें, ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, साइनबोर्ड और ओवरब्रिज बनाए गए हैं. इसके अलावा, बच्चों को व्यावहारिक रूप से नियम समझाने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई छोटी गाड़ियां और साइकिलें भी उपलब्ध कराई जाएंगी. यहां बच्चे दुर्घटनाओं से बचने और जिम्मेदार नागरिक बनने की पाठ पढ़ेंगे.
परिवहन विभाग अब इसकी ओपनिंग की तैयारियों में जुट गया है. अधिकारियों के अनुसार, अगले महीने उद्घाटन के साथ ही यह पार्क आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. यह ट्रैफिक पार्क न केवल रांची बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अनूठा शैक्षणिक केंद्र साबित होगा, जो भविष्य में सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

