Ranchi News : रिंग रोड स्थित तिलता चौक के पास ट्यूलिप हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. मरीज के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर पैसे लेने के बावजूद मरीज का सही तरीके से इलाज नहीं किया.
इसे भी पढ़ें...
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने मरीज को बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोशिश की, तो अस्पताल की ओर से मरीज को बाहर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी.
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दौरान अस्पताल कर्मियों ने उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया. इसके बाद मामले की सूचना रातू थाना पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही रातू थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ ट्यूलिप हॉस्पिटल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मरीज के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप कितने सही हैं और मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

