Search

 
 
 

Ranchi News : बिना टोकन शुल्क वसूलने पर टोटो चालक और एजेंट में झड़प

राजधानी रांची के पुराना अरगोड़ा चौक के पास  टोटो चालक और वसूली कर रहे एक एजेंट के बीच झड़प हुई है. टोटो चालक का आरोप है कि एजेंट बिना टोकन दिए पैसे की वसूली कर रहा था. जब उसने टोकन मांगा तो एजेंट ने टोकन देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई.
 

Ranch :  राजधानी रांची के पुराना अरगोड़ा चौक के पास  टोटो चालक और वसूली कर रहे एक एजेंट के बीच झड़प हुई है. टोटो चालक का आरोप है कि एजेंट बिना टोकन दिए पैसे की वसूली कर रहा था. जब उसने टोकन मांगा तो एजेंट ने टोकन देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. 

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, पुराना अरगोड़ा चौक से अशोकनगर और कडरू होते हुए रेडिसन ब्लू तक जितने भी टोटो चलते हैं,  नगर निगम उनसे टोकन के जरिये हर दिन 30 रुपये शुल्क लेता है. हालांकि चालकों का आरोप है कि कई बार वसूली करने वाले एजेंट बिना टोकन दिए ही पैसे वसूलते हैं और राशि एजेंटों की जेब में चली जाती है. 

 

इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है. चालकों का कहना है कि जब वे टोकन मांगते हैं या इस तरह की वसूली का विरोध करते हैं, तो उन पर दबाव बनाया जाता है. कई मामलों में विवाद बढ़ने पर मारपीट की घटनाएं भी सामने आती हैं.  

 

टोटो और ऑटो चालकों ने नगर निगम की वसूली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि यदि कोई चालक निर्धारित क्षेत्र से दूसरे रूट पर जाता है, तो उससे दोबारा टोकन शुल्क लिया जाता है.  चालकों के अनुसार, एक ही दिन में अलग-अलग चौक या रूट पर बार-बार टोकन काटने की व्यवस्था अनुचित है. 

 

उनका मानना है कि पूरे दिन के लिए एक ही टोकन मान्य होना चाहिए, जिससे चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े. चालकों ने नगर निगम से वसूली प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने, सभी भुगतान के बदले अनिवार्य रूप से टोकन जारी करने और अवैध वसूली की शिकायतों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही