Ranchi News : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में NH पर मंगलवार देर रात तीन ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दो ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक अंदर फंस गए. इनमें से एक चालक को कुछ देर बाद बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे चालक को करीब छह घंटे तक केबिन में फंसा रहना पड़ा.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद तीसरा ट्रक भी आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा. लगातार हुए हादसे में दूसरे और तीसरे ट्रक के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालकों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और राहत दल ने काफी प्रयास किया. एक चालक को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दूसरे चालक को बाहर निकालने में करीब छह घंटे लग गए. सुबह करीब आठ बजे उसे भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

