Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : पूर्व रिम्स निदेशक डीके सिंह के निधन पर शोक

रिम्स के पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. डी.के. सिंह का 20 मई 2026 को निधन हो गया. उनके निधन पर रिम्स परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रिम्स के पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. डी.के. सिंह का 20 मई 2026 को निधन हो गया. उनके निधन पर रिम्स परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

 

 

रिम्स के वर्तमान निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार ने उन्हें याद करते हुए कहा कि प्रो. डॉ. डी के सिंह एक कुशल, निडर और अनुशासनप्रिय प्रशासक थे. उन्होंने कहा कि निश्चेतना विभाग और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा. वे अपने सहयोगियों के बीच समन्वय और नेतृत्व के लिए जाने जाते थे.

 

ट्रॉमा एवं क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष और डीन रिसर्च प्रो डॉ पी के भट्टाचार्य ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि प्रो डॉ डी के सिंह ने रिम्स की अकादमिक व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई.

 

जानकारी के अनुसार, प्रो डॉ डी के सिंह ने 05.12.2018 से 25.06.2020 तक रिम्स के निदेशक के रूप में कार्य किया. इसके बाद उन्होंने एम्स भटिंडा के निदेशक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली. अपने लंबे शैक्षणिक और प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई संस्थानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही