Search

 
 
 

Ranchi News : संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में 28 मई को होगा दृढ़ीकरण संस्कार

बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में 28 मई को इस वर्ष का पहला दृढ़ीकरण संस्कार (कन्फर्मेशन) आयोजित होगा.
 
  • 40 युवा होंगे चर्च के पूर्ण सदस्य

Ranchi  : बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च में 28 मई को इस वर्ष का पहला दृढ़ीकरण संस्कार (कन्फर्मेशन) आयोजित होगा. इसमे 15 वर्ष से अधिक आयु के 40 लड़के-लड़कियां संस्कार में शामिल होंगे.कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा.संस्कार का अनुष्ठान बिशप बीबी बास्के के अगुवाई में संपन्न होगा.इस दौरान बिशप चयनित युवाओं पर हाथ रखकर विशेष विनती करेंगे और उन्हें आशिश देंगे.

 

 

संस्कार के बाद सभी बच्चे चर्च के पूर्ण सदस्य माने जाएंगे औऱ उन्हें पहला प्रभु भोज ग्रहण करने का अवसर दिया जाएगा.चर्च प्रबंधन के अनुसार दृढ़ीकरण संस्कार ईसाई जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है.इसके माध्यम से युवा बाइबल की शिक्षाओं के अनुरूप जीवन जीने और परमेश्वर के प्रति अपनी आस्था को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं.

 


कार्यक्रम में उपसभापति रेव्ह.जोलजस कुजूर, रेव्ह जस्टिन भुईयां, रेव्ह उमलन जॉन सांगा, रेव्ह थॉमस बाजरा, रेव्ह जोहन भेंगरा, रेव्ह विकास कुजूर, रेव्ह ग्लोरिया डहंगा समेत कई चर्च पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. पेरिश समिति व महिला समिति के सदस्य अतिथियों और विश्वासियों का स्वागत करेंगे

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही