Search

 
 
 

Ranchi News : आलमगीर के बेल पर बोली कांग्रेस - यह न्याय की शुरुआत

झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को अदालत से जमानत मिल गई है. इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि यह न्याय की शुरुआत है और आने वाले समय में वे सभी झूठे आरोपों से मुक्त हो जाएंगे.
 

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को अदालत से जमानत मिल गई है. इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि यह न्याय की शुरुआत है और आने वाले समय में वे सभी झूठे आरोपों से मुक्त हो जाएंगे.

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आलमगीर आलम के स्वच्छ राजनीतिक जीवन को झूठे आरोपों से काला करने की कोशिश की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों ने उन्हें जमानत न मिलने देने की हर संभव कोशिश की, लेकिन जब वे अदालत में अपने दावों के समर्थन में पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाए, तो न्यायालय ने उचित प्रक्रिया के तहत उन्हें जमानत दे दी.

 

सोनाल शांति ने यह भी कहा कि आज के समय में कानून की धाराओं का इस्तेमाल अपराधियों के बजाय विपक्ष के नेताओं और आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के लिए एक हथियार के रूप में किया जा रहा है.

 

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने आस-पास और अपनी टीम में मौजूद दागी चेहरों को देखना चाहिए. कांग्रेस का मानना है कि अंततः जीत सच्चाई की ही होगी और जांच एजेंसियों द्वारा किया गया मजाक सबके सामने आएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही