Search

 
 
 

Ranchi News: आदित्य साहू के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रही- राकेश सिन्हा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा सरकार के समय हुआ है. अब भाजपा छात्रों के नाम पर राजनीति कर रही है.
 

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा सरकार के समय हुआ है. अब भाजपा छात्रों के नाम पर राजनीति कर रही है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि नीट, यूजीसी-नेट, रेलवे, एसएससी समेत कई राष्ट्रीय परीक्षाओं में पेपर लीक और गड़बड़ियां हुईं. इन मामलों की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है. उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झारखंड सरकार पर आरोप लगा रही है.

 

उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि झारखंड में उसकी सरकार के समय JPSC परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और भर्ती विवादों पर उसने क्या कार्रवाई की थी. उस समय भी छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ था.

 

इसे भी पढ़ें:

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा छात्रों और युवाओं के हित में पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रही है. लेकिन भाजपा का मकसद छात्रों को न्याय दिलाना नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ लेना है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर भाजपा को जांच एजेंसियों पर भरोसा है तो उसे नीट पेपर लीक, राष्ट्रीय भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और अन्य परीक्षा घोटालों की भी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए.

 

उन्होंने भाजपा नेताओं की भाषा पर भी सवाल उठाया और कहा कि झारखंड सरकार और कांग्रेस के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक हताशा दिखाते हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की राजनीति को समझ चुकी है.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के हितों के साथ खड़ी है. जहां भी परीक्षा या भर्ती में अनियमितता होगी, वहां निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही