Ranchi: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने खुशी जताई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने न्यायपालिका के फैसले का स्वागत करते हुए इसे भारतीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता और पारदर्शिता का प्रतीक बताया है.
केशव महतो कमलेश ने कहा कि न्यायपालिका देश का अभिन्न अंग है और अदालत द्वारा लिए गए हर निर्णय का सम्मान किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह फैसला न सिर्फ आलमगीर आलम के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती को भी दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. हम सभी के प्रिय नेता आलमगीर आलम साहब को सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है. बधाई और शुभकामनाएं.
वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलना न्यायपालिका की निष्पक्षता का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि वह न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं और उम्मीद है कि सच और न्याय की राह आगे भी मजबूत होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment