Search

Ranchi News : राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने याद किए उनके योगदान

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दिन को ऊर्जा दिवस के रूप में याद किया और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में शांति, एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य की जरूरत को राजीव गांधी ने पहले ही समझ लिया था.उन्होंने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की सभाओं में अलग झारखंड बनने की जरूरत पर जोर दिया था, ताकि आदिवासियों और अन्य समुदायों का विकास हो सके.

 

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने की मजबूत नींव रखी थी. कंप्यूटर युग की शुरुआत, 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार और पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण जैसे फैसलों को ऐतिहासिक बताया गया.इस मौके पर दयामणि बारला, राकेश सिन्हा और सोनल शांति समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//