Ranchi News : चंदा चोरी और झारखंड के हितों को प्रभावित करने वाले MMDR संशोधन बिल के खिलाफ कांग्रेस 26 सितंबर को लोक भवन मार्च करेगी. मार्च की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की.
इसे भी पढ़ें...
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष शामिल हुए. मार्च को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नीतियों से झारखंड के हित प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक ओर चंदा चोरी का सवाल है, वहीं दूसरी ओर MMDR संशोधन बिल के जरिए झारखंड के खनिज संसाधनों और राजस्व से जुड़े अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है.
केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधन देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे में प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी. कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी.
बैठक में सभी विभागों और प्रकोष्ठों को मार्च की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई. जिला और प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क करने और अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि 26 सितंबर का मार्च झारखंड के अधिकारों और हितों की आवाज उठाने का लोकतांत्रिक अभियान है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस दोनों मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी.
बैठक में राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, गजेंद्र सिंह, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो, सेवा दल अध्यक्ष नवीन सिंह, निशांत जायसवाल, किसान कांग्रेस के सुभाष कुमार, सरयू केवट, ओमकर नाथ पांडेय, अजहर रब्बानी पप्पू, प्रसाद पासवान, सर्वर पोल, तारिक अनवर और पी. नयार सहित अन्य उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

