Search

 
 
 

Ranchi News : नामकुम में सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, दो की मौत, तीन गंभीर

Ranchi News :  मजदूर पुराने रामपुर के पास एनएच-33 पर सड़क निर्माण और मरम्मत का काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंदते हुए पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि दो मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
 
नामकुम में सड़क हादसा

Ranchi News :  नामकुम थाना क्षेत्र के पुराने रामपुर के पास शनिवार को सड़क हादसा हुआ. यहां एनएच-33 पर सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.

 

बताया जाता है कि मजदूर पुराने रामपुर के पास एनएच-33 पर सड़क निर्माण और मरम्मत का काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रहा कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंदते हुए पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि दो मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही