Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News : निगम ने 3 माह में 88,675 टैक्सपेयर्स से 48.02 करोड़ संपत्ति कर वसूले

Ranchi :    रांची नगर निगम को वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में संपत्ति कर (होल्डिंग टैक्स)  वसूली के मामले में बड़ी सफलता मिली है. अप्रैल से जून के बीच 88,675 करदाताओं से 48 करोड़ 2 लाख 39 हजार 390 रुपए होल्डिंग टैक्स प्राप्त हुई है. 

 

निगम अधिकारियों के अनुसार, 30 जून तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करने पर नियमों के तहत अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी गई थी, जिसका बड़ी संख्या में शहरवासियों ने लाभ उठाया है. 

 

 

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, डिजिटल माध्यम से सबसे अधिक संपत्ति कर का भुगतान किया गया. 27,267 करदाताओं ने ऑनलाइन माध्यम से 17 करोड़ 35 लाख 27 हजार 959 रुपये टैक्स जमा किया है. वहीं, नगर निगम मुख्यालय और डोरंडा अंचल स्थित जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से 11,525 करदाताओं ने 5 करोड़ 44 लाख 80 हजार 144 रुपये का टैक्स भरा है.

 

इसके अलावा शेष राशि अन्य स्वीकृत भुगतान माध्यमों से निगम को प्राप्त हुई. वहीं, नगर निगम मुख्यालय और डोरंडा अंचल स्थित जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से 11,525 लोगों ने 5 करोड़ 44 लाख 80 हजार 144 रुपए का टैक्स जमा किया. शेष राशि अन्य स्वीकृत माध्यमों से निगम को प्राप्त हुई.

 

नगर निगम ने समय पर टैक्स जमा करने वाले सभी करदाताओं का आभार जताया है. निगम का कहना है कि संपत्ति कर से प्राप्त राजस्व का उपयोग शहर में सड़क, नाली, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और जनसेवाओं के विस्तार में किया जाएगा.

 

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर संपत्ति कर का भुगतान करें, ताकि विकास योजनाओं को गति मिले और शहर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही