Search

 
 
 

Ranchi News: दोस्ती के नाम पर 24 लाख की ठगी, पीड़ित दंपति ने लगाई इंसाफ की गुहार

राजधानी रांची से कथित धोखाधड़ी जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. धोखाधड़ी के शिकार सहिल कुमार अग्रवाल ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़ित सहिल कुमार ने आरोपी के खिलाफ साल 2025 में खेलगांव थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
 
  • पीड़ित दंपति ने कहा- "प्रशासन पैसा वापस दिलाए, परिवार आर्थिक संकट व मानसिक तनाव से गुजर रहा"

Riya kispotta 
Ranchi: राजधानी रांची से कथित धोखाधड़ी जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. धोखाधड़ी के शिकार सहिल कुमार अग्रवाल ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़ित सहिल कुमार ने आरोपी के खिलाफ साल 2025 में खेलगांव थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. आरोपी अनीश सिन्हा, पिता- अखिलेश कुमार सिन्हा रांची का निवासी है, जो खेलगांव हाउसिंग कॉम्पलेक्स के फ्लैट नंबर 201 में रहता है. 

Uploaded Image
पीड़ित सहिल कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अनीश सिन्हा से उनकी घनिष्ठ दोस्ती थी और इसी विश्वास के आधार पर उन्होंने अलग-अलग समय में आर्थिक मदद के तौर पर बड़ी रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर की. सहिल के अनुसार, उन्होंने अनीश सिन्हा के खाते में लगभग 14 लाख रुपये, निशा सिन्हा के खाते में 6 लाख 24 हजार रुपये, सोनू वर्मा के खाते में 1 लाख रुपये, संपया कुमार चंद्रा के खाते में 2 लाख रुपये तथा पुनः अनीश सिन्हा के खाते में 1 लाख 2 हजार 586 रुपये ट्रांसफर किए. 


इस प्रकार कुल 24 लाख 26 हजार 580 रुपये विभिन्न खातों में भेजे गए. सहिल कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी अंकिता सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया कि मामला अगस्त 2025 से न्यायालय में लंबित है. उनका आरोप है कि मामले में नामजद अनीश सिन्हा को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, जबकि अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है.


पीड़ित दंपति का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के कारण उनका परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है. सहिल कुमार अग्रवाल ने भावुक होकर कहा कि वे मानसिक तनाव में हैं और अपने बच्चों की स्कूल फीस तक देने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने रांची जिला प्रशासन और न्याय व्यवस्था से मांग की है कि कानून के अनुसार उन्हें उनका पैसा वापस दिलाया जाए तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही