Ranchi News: भाकपा माले की राज्य कमिटी ने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. विधायक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है. पार्टी ने कहा कि जांच के नाम पर आरोपी विधायक को ऐसी छूट नहीं मिलनी चाहिए, जिससे वह पीड़िता पर दबाव बना सके या साक्ष्यों को प्रभावित कर सके.
इसे भी पढ़ें:
भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए, लेकिन कानून सबके लिए समान है. पीड़िता ने अपने आरोपों में जिन परिस्थितियों का जिक्र किया है, उनसे विधायक गंभीर सवालों के घेरे में हैं. हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी और अंतिम फैसला न्यायालय करेगा.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि आरोपी विधायक अपने पद और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पीड़िता को प्रभावित न कर सके. पार्टी ने निष्पक्ष जांच और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल गिरफ्तारी तथा मामले की त्वरित न्यायिक सुनवाई की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

