Search

 
 
 

Ranchi News : मजदूरों की मौत, विस्थापितों और बदहाल सड़कों को लेकर भाकपा माले ने की बैठक

Ranchi News : रांची जिला स्कूल में 9 सितंबर को पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत के मामले का निर्माण मजदूर संगठन के माध्यम से संज्ञान लिया गया. लगातार हो रही मजदूरों की मौत पर चिंता जताते हुए पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने, मृत मजदूरों के परिजनों को जल्द मुआवजा दिलाने और संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग पर चर्चा हुई. 13 सितंबर को दिवंगत मजदूरों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : भाकपा माले रांची नगर कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में शहर में पार्टी के कामकाज और विभिन्न जनमुद्दों को लेकर चर्चा की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

रांची जिला स्कूल में 9 सितंबर को पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत के मामले का निर्माण मजदूर संगठन के माध्यम से संज्ञान लिया गया. लगातार हो रही मजदूरों की मौत पर चिंता जताते हुए पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने, मृत मजदूरों के परिजनों को जल्द मुआवजा दिलाने और संबंधित ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने की मांग पर चर्चा हुई. 13 सितंबर को दिवंगत मजदूरों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

 

बैठक में बहुबाजार में विस्थापित दुकानदारों की स्थिति पर भी चर्चा हुई. इस मुद्दे को लेकर जल्द ही पार्टी का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलेगा और आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी. वहीं, शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली की खराब स्थिति को देखते हुए नगर निगम की कथित लापरवाही के खिलाफ अभियान चलाकर आंदोलन करने पर भी विचार किया गया.

 

नेपाल में आई भीषण बाढ़ को देखते हुए रांची नगर कमेटी ने जनसहयोग से राशि एकत्र करने का फैसला लिया, ताकि आपदा की इस घड़ी में नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई जा सके.

 

बैठक में भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, सुदामा खलखो, विजय कुमार, एती तिर्की, अनंत प्रसाद गुप्ता, संजना मेहता, भीम साव, मेवा लकड़ा, लालो तिर्की, मंजू देवी, अजित लकड़ा, सौरभ, नंदिता भट्टाचार्य समेत अन्य लोग शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही