Search

 
 
 

Ranchi News: CRPF का सीनियर अकाउंटेंट 14 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Ranchi News: पांच सितंबर को सोनू कुमार जमशेदपुर आया था. उसने ऑडिट में किसी तरह की आपत्ति नहीं करने के नाम पर 50 हजार रुपये घूस की मांग की थी. इस सिलसिले में रांची सीबीआई को एक लिखित शिकायत दर्ज की गयी थी.  शिकायत की जांच के दौरान घूस मांगने की शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद सोनू कुमार से 50 हजार रुपये इंस्टॉलमेंट में देने पर सहमति हुई.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News: सीबीआई रांची ने CRPF (RPAO) पटना के सीनियर अकाउंटेंट सोनू कुमार को 14 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. वह ऑडिट के दौरान आपत्ति नहीं करने के बदले 50 हजार रुपये घूस मांग रहा था.


पांच सितंबर को सोनू कुमार जमशेदपुर आया था. उसने ऑडिट में किसी तरह की आपत्ति नहीं करने के नाम पर 50 हजार रुपये घूस की मांग की थी. इस सिलसिले में रांची सीबीआई को एक लिखित शिकायत दर्ज की गयी थी. 

इसे भी पढ़ें - 


शिकायत की जांच के दौरान घूस मांगने की शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद सोनू कुमार से 50 हजार रुपये इंस्टॉलमेंट में देने पर सहमति हुई. पहला इंस्टॉलमेंट पटना में लेने के लिए तैयार हुआ.


इसके बाद सीबीआई अधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में सीबीआई अधिकारियों का एक दल पटना गया और योजनाबद्ध तरीके से उसे गिरफ्तार कर रांची लाया. सीबीआई की टीम आज सुबह सीनियर अकाउंटेंट को लेकर रांची पहुंची है.


इस बीच धनबाद सीबीआई ने भी सीसीएल कथारा एरिया के क्लर्क मेघलाल महतो और इम्तियाज को 18 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. दोनों क्लर्क पेशन भुगतान से संबंधित दावे के निपटारे के लिए पैसा ले रहे थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही