Ranchi News : इस वर्ष राजधानी रांची में 14 प्रखंडों के कुड़मी समुदाय के हजारों लोग डहरे सोहराय समारोह में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम झारखंड कला संस्कृति के बैनर तले आयोजित होगा. आगामी 4 नवंबर को मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक नृत्य गीत प्रस्तुत करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे. मंगलवार को प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें...
इस मौके पर संगठन की सदस्य बेबी महतो और किरण महतो ने बताया कि झारखंड के कुड़मी बहुल क्षेत्रों में सोहराय महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. धान की खेती में सहयोग करने वाले पशुओं, प्रकृति और पूर्वजों के प्रति सम्मानपूर्वक प्रकट करने के लिए यह पर्व मनाया जाता है. बेबी महतो ने बताया कि शहरवासियों को ग्रामीण परिवेश में मनाए जाने वाले पारंपरिक पर्व की जीवंत झलक दिखया जाएगा.
इसमें कृषि उपकरण, सोहराय पूजा-पाठ की पारंपरिक सामग्री और वाद्य यंत्रों को शामिल किया जाएगा. इसके अलावा करण महतो ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में समाज आगे बढ़ रही है. शहर में कुड़मी समुदाय के लोकनृत्य पारंपरिक वेशभूषा, खानपान, रहन-सहन सबकुछ बदल गया है. इसे पुन: समाज के युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए शहर में डहरे सोहराय समारोह का आयोजन किया जा रहा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

