Search

 
 
 

Ranchi News : डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, डिस्पेंसरी प्रभारी को शो-कॉज

डीसी मंजूनाथ भजंत्री आज सदर अस्पताल का अचानक निरीक्षण करने पहुचे. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जांच किया. मरीजों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, सिविल सर्जन सदर डॉ. प्रभात कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
 
  • मरीजों से अस्पताल व्यवस्था के बारे में ली जानकारी

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री आज सदर अस्पताल का अचानक निरीक्षण करने पहुचे. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जांच किया. मरीजों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, सिविल सर्जन सदर डॉ. प्रभात कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 

उपायुक्त भजंत्री ने वार्ड, इमरजेंसी, डिस्पेंसरी (फार्मेसी), किचन और ड्राई क्लीन क्षेत्र का भी निरीक्षण किया. जहां फार्मेसी की अनियमितता पाई गई. मरीजों की शिकायत पर उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ओपीडी में भी गए. मरीजों से उनके इलाज और अस्पताल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली.

 

इस क्रम में दो महिला मरीजों ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं डिस्पेंसरी में उपलब्ध नहीं होती हैं. इस शिकायत पर उपायुक्त ने तुरंत एक मरीज की पर्ची ली और स्वयं डिस्पेंसरी पहुंचकर जांच की. जांच में पाया गया कि कुछ दवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन शिकायत के बावजूद मरीजों को दवा नहीं दी जा रही थी.

 

इस पर उपायुक्त ने डिस्पेंसरी प्रभारी को तत्काल शो-कॉज नोटिस जारी किया और अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराना प्रथम दायित्व है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही