Search

 
 
 

Ranchi News : डीसी ने 8 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Ranchi News : किसी के हाथ में सेवानिवृत्ति का लाभ मिला. तो किसी की आंखों में बीते सेवाकाल की यादें आई. लंबे सेवाकाल के बाद जब उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई. समारोह में सेवानिवृत्त हुए सभी आठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके समस्त रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए. जिला प्रशासन की इस पहल ने वर्षों तक शिक्षा की सेवा करने वाले शिक्षकों के चेहरे पर संतोष और सम्मान दी.
 
डीसी ने शिक्षकों को किया सम्मानित
  • पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह में भावुक हुआ माहौल
  • डीसी ने मोबाइल की लत पर जताई चिंता

Ranchi News : सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में पेंशन दरबार-सह-सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह में वर्षों तक बच्चों को पढ़ाने और उन्हें ज्ञान की रोशनी दिखाने वाले आठ शिक्षकों को सेवानिवृत्त सम्मान दिया गया. इस मौके पर समाहरणालय परिसर कुछ समय के लिए भावुक क्षण में बदल गई. 

 

किसी के हाथ में सेवानिवृत्ति का लाभ मिला. तो किसी की आंखों में बीते सेवाकाल की यादें आई. लंबे सेवाकाल के बाद जब उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई. समारोह में सेवानिवृत्त हुए सभी आठ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके समस्त रिटायरमेंट बेनिफिट प्रदान किए गए. जिला प्रशासन की इस पहल ने वर्षों तक शिक्षा की सेवा करने वाले शिक्षकों के चेहरे पर संतोष और सम्मान दी.


आठ शिक्षकों को मिली सम्मानपूर्ण विदाई

समारोह में पूनम एक्का, सुरेखा कुमारी, युगेश्वर विश्वकर्मा, शिवसागर प्रसाद, शिवनंदन कुमार, सुनीता चौधरी, विभा तिर्की एवं  सिबिलन मड़की को विदाई दी गई. सभी को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. 

 

इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के  सेवाकाल की सराहना की और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान समाज के लिए अमूल्य है. उन्होंने सभी शिक्षकों को अच्छे स्वास्थ्य, सुखद एवं सम्मानपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं.

 

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों और पूरे समाज का भविष्य गढ़ते हैं. सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा से हो सकती है, लेकिन समाज और शिक्षा के प्रति शिक्षक का दायित्व कभी समाप्त नहीं होता.


मोबाइल की लत पर जताई चिंता

उपायुक्त ने आज के बच्चों में बढ़ती मोबाइल लत पर भी गंभीर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है. उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों से बच्चों को मोबाइल की अनावश्यक लत से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने की अपील की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही